Site icon Dainik Savera Times

देहा में तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक बुजुर्ग सहित 2 गायों की हुई मौत

शिमला (गजेंद्र): ठियोग के तहत पड़ने वाले देहा की ग्राम पंचायत घोरना के गांव अरशाला में रात को नरेंद्र सिंह के घर में आग लग गई। 3 मंजिला मकान में लगी आग ने मकान को तो जलाया ही, साथ ही 75 साल के एक बजुर्ग की भी मकान के अंदर जलने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान जय राम पुत्र रत्ती राम के रूप में हुई है। आग की चपेट में आने से दो गायों के भी अंदर जलने से मौत की खबर है। प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है।

Exit mobile version