Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संचुई पंचायत के गांव बाडी में दो मंजिला मकान में लगी आग, करीब 15 लाख का हुआ नुक़सान

November 16, 2023

संचुई पंचायत के गांव बाडी में दो मंजिला मकान में लगी आग, करीब 15 लाख का हुआ नुक़सान

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर में वीरवार को संचुई पंचायत के गांव में बाडी में दोपहर एक बजे के करीब दिलाराम पुत्र जैहरी राम के दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई आग इतनी भयानक थी की देखते ही आसमान में काले बादल छा गए एकाएक स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर बडी मुश्किल से एक घंटे में ही काबु पा लिया लेकिन दिला राम का दो मंजिला मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गया इसके साथ सटे इनके ही दूसरे मकान मदन पुत्र दिला राम ,उमा शंकर पुत्र दिला राम के संयुक्त मकान को भी आग ने नुकसान पहुंचाया लेकिन गनीमत यह रही की स्थानीय लोगों की कडी मशक्कत से एक साथ सटे लकडी के कई मकानों को आग से जलने से बचा लिया गया लेकिन सडक मार्ग के अभाव के कारण अग्नि शमन सेवा का इन्हें भी लाभ नहीं मिल पाया।

आपको बता दें की जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के दूरदराज गांवों में अधिकतर मकान लकडी के बने होते हैं व सडक मार्ग सुविधा के अभाव के कारण अग्नि शमन सेवा का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता इस पर प्रदेश सरकार को स्थिति को भांपना होगा ताकि गरीब परिवारों के आशियाने न उजड पाए।

सूचना मिलते भरमौर प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर,एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा, तहसीलदार भरमौर तेज राज भी खुद मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया व भविष्य में ऐसी घटनायों से योजनाबद्ध तरीके से निपटने का भी आश्वासन दिया व लोगों की एकजुटता दिखाने की भी तारीफ की।

तहसीलदार तेज राज द्वारा प्रभावितों को 25000 रु की सहायता राशि तुरंत प्रदान की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें