Site icon Dainik Savera Times

मंडी जिले में SDM कार्यालय की लाइसेंस शाखा में आग लगी, कई दस्तावेज जले

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पाधार में अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय की लाइसेंस शाखा में शनिवार को आग लगने से कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर और कार्यालय में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जल गए।

अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आंशिक रूप से जले कुछ दस्तावेजों को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट र्सिकट की वजह से लगी थी।

Exit mobile version