Site icon Dainik Savera Times

रामपुर में चौहान कंपलेक्स में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

शिमला: रामपुर नेशनल हाइवे पर बिथल में एक मल्टी परपज़ स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सुबह के समय लग गई। क्षेत्र के लोगों ने जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी और मौके पर रामपुर व कुमारसैन की गाड़ियां पहुंची। इस दौरान आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस आग जनी घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग अभी भी बेकाबू बताई जा रही है। आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मौजूद लोगों का कहना है कि अभी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आग इतनी बेकाबू है कि बुझानी मुश्किल हो रही है। आग किस कारण लगी है इसका पता अभी नहीं लग पाया है। यह पहली घटना इस क्षेत्र में इस साल की पहली बार पेश आई है जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है।

 

 

Exit mobile version