हिमाचल डेस्कः नालागढ़ शहर के वार्ड नंबर-2 में मंगलवार दोपहर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से आमिर खान पुत्र रोशन, निवासी वार्ड-2 गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
ये भी देखेंः-
घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब एक अज्ञात युवक ने अचानक आमिर पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी, जबकि कुछ छर्रे पेट में भी घुस गए। हमलावर मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने घायल को तुरंत नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर किया। घायल की माता ने आपसी रंजिश का हवाला देते हुए पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है। लगातार हो रही फायरिंग से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ेंः-

