Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhvinder Sukhu के नेतृत्व में हुई कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

शिमलाः हिमाचल में नई सरकार बनाने के बाद आज पहली कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रदेश सचिवालय में हुई। इस बैठक नें कई अहम फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने विधायकों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि हिमाचल सदन और हिमाचल भवन में अब विधायक आम लोगों की तरह रहने के लिए समान राशि देंगे, जिसका फैसला सभी विधायकों ने एक साथ लिया है। अभी तक विधायक से कम राशि ली जा रही थी, लेकिन इस फैसले के बाद सभी से सामन राशि ली जाएंगी।

इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान भी मौजूद थे। साथ ही ओपीएस को 10 दिनों में लागू कर दिया जाएगा और कैबिनेट के विस्तार को भी जल्दी किया जाएगा। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा सहित अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम के तौर पर आज ही अपना कार्यभार संभाला है, जिसके बाद सुबह से ही सचिवालय में नए सीएम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके बाद सुक्खू ने अधिकारियों के साथ भी बैठक की और विस्तार से चर्चा भी की हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपना आज कार्यभार संभाला हैं।

Exit mobile version