Site icon Dainik Savera Times

रामपुर की शिंगड़ा पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया एफएलसीआरपी द्वारा प्रशिक्षण

रामपुर बुशहर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा बेहतरीन योजनाएं चलाई गई है।   विकास खंड रामपुर में भी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। विकास खंड रामपुर के अंतर्गत एफएलसीआरपी के प्रशिक्षण के तहत स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई महिलाओं वित्तीय सहायता व बीमा योजना बारे जानकारी दी। जानकारी देते हुए एफएलसीआरपी रंजना शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा वीरवार को ग्राम पंचायत शिंगढ़ा में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत डंसा व अन्य पंचायतों में महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई है। इस दौरान महिलाओं को  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना, एटीएम व साइबर क्राइम के साथ बैंक से संबधित खाता खोलना, केवाईसी करना, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं व ऋण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। रंजना शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बैंक की मुख्य योजनाओं से महिलाओं को जागरूक करना है जिसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया और जानकारियां प्रदान की।

Exit mobile version