Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 अगस्त को NJH Power Station से की जाएगी फ्लशिंग, सतलुज नदी से दूरी बनाए रखें लोग

August 9, 2024

11 अगस्त को NJH Power Station से की जाएगी फ्लशिंग, सतलुज नदी से दूरी बनाए रखें लोग

रामपुर बुशहर: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन रामपुर के उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) द्वारा अपस्ट्रीम पावर स्टेशन 1000 मेगावाट करछम वांगटू एचपीएस और 300 मेगावाट बसपा की निर्धारित फ्लशिंग 11 अगस्त 2024 को की जाएगी। रात्रि 12 बजे से सायं 04 बजे तक नाथपा बांध से 1000 क्यूमेक से 1500 क्यूमेक तक पानी छोड़ा जाएगा। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जलाशय के फ्लशिंग की महत्वपूर्ण योजनाबद्ध गतिविधि के चलते लोगों से 11 अगस्त को नदी के किनारों के पास न जाने की अपील की गई है। इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को नदी किनारे वाले क्षेत्र में जनता की पर्याप्त सुरक्षा के उपाय और जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सतलुज नदी से निर्धारित दूरी बनाने के लिए सभी ग्रामीण प्रयास करें। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 94180-11368, 94180-27568 और 94180-02520 पर संपर्क करने कर सकते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें