Site icon Dainik Savera Times

जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल का आगाज, देश-विदेश के 40 प्रतिभागी दिखा रहे दम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिमला के साथ लगते जुन्गा में बुधवार से फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू हो गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 4 दिन चलने वाली इस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 2 दिन बाद रेसलर द ग्रेट खली भी फ्लाइंग फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप में भारत के अलावा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की एक महिला पैरा ग्लाइडर भी शामिल होगी। फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप रखी गई है। पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यRमों से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही जुन्गा जैसे अपरिचित स्थान भी पर्यटन के नजरिए से विकसित होंगे।

उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग एकाग्रता का खेल है जो नशे से युवाओं को दूर रखने में मदद कर सकता है। राज्यपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि नशे के मामले में हिमाचल पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, ऐसे में नशे पर सख्ती से नकेल कसने की जरूरत है। वहीं इस दौरान देशभर से इस फ्लाइंग फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे पैराग्लाइडर्स ने कहा कि जुन्गा पैराग्लाइडिंग के लिए एक अच्छी साइट अच्छी है। मगर रोड कनेक्टिविटी पर काम करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि लैंडिंग पॉइंट और टेक ऑफ पॉइंट पहुंचने के लिए फिलहाल मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यहां सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।

Exit mobile version