Focus on Innovation in Higher Education : कुल्लू। उच्चतर शिक्षा में सुधार को लेकर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने महाविद्यालयों में नवाचार, तकनीक के उपयोग, संसाधनों की साझेदारी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महाविद्यालयों द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों एवं उपलब्धियों पर बेहद प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं सफल पहलों को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए आपसी अनुभव साझा करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा अपने संस्थानों में किए जा रहे नवाचारों, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं।
उन्होंने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त परिसर, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में महाविद्यालयों द्वारा किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने महाविद्यालयों में हरित ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग की दिशा में भी प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचार, संसाधनों का बेहतर उपयोग, तकनीक का समावेश तथा विद्यार्थियों को समाज और समुदाय से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सचिव शिक्षा ने कहा कि महाविद्यालयों और विद्यालयों के बीच उपलब्ध संसाधनों की साझेदारी और सहयोग की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन संसाधनों का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में खेल एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। इस प्रकार की व्यवस्था से संस्थानों को अपनी कार्यप्रणाली का स्व-मूल्यांकन करने तथा सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्राध्यापकों से तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं विषय-विशेषज्ञों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों को भी विषय की नवीनतम जानकारी एवं विशेषज्ञता से लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मुख्य विषय के साथ-साथ अन्य संकायों और विशेष रूप से विज्ञान के अध्ययन के लिए भी प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...