Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर ग्राम पंचायत दाड़ला में फुटबॉल मैदान वं ओपन जिम बनेगा, युवा सेवाएं वं खेल विभाग द्वारा 15 लाख रुपए बजट राशि जारी

March 30, 2023

सुजानपुर ग्राम पंचायत दाड़ला में फुटबॉल मैदान वं ओपन जिम बनेगा, युवा सेवाएं वं खेल विभाग द्वारा 15 लाख रुपए बजट राशि जारी

उपमंडल सुजानपुर की ग्रामपंचायत दाड़ला भलेठ प्रांगण में फुटबॉल खेल मैदान एवं ओपन जिम बनाया जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा इसके लिए 15 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बजट पहुंच गया है एवं निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए आगामी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत दाडला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर की गोद ली हुई पंचायत है। उनके प्रयास से यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए जा चुके हैं उसी तर्ज पर खेल क्षेत्र में अभी तक कोई बड़ा कार्य यहां नहीं हुआ था।

जिसके लिए अब यह राशि जारी हुई है युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला हमीरपुर की ओर से पंचायत को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें उनकी पंचायत में फुटबॉल बहुउद्देशी खेल मैदान बनाने एवं युवाओं की फिटनेस व्यायाम हेतु ओपन जिम बनाने का प्रावधान किया गया है। विभाग की ओर से राशि 15 लाख खंड विकास अधिकारी कार्यालय को ट्रांसफर की जा चुकी है एवं निर्माण कार्य शुरू हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा पंचायत में पहुंचकर अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल भूमि इत्यादि का निरीक्षण कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

जल्द से जल्द काम शुरू हो इसके लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पंचायत प्रधान रेखा देवी उप प्रधान जगन कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा उनकी पंचायत में फुटबॉल खेलने के लिए खेल मैदान बनाने और युवाओं की फिटनेस व्यायाम हेतु ओपन जिम बनाने के लिए बजट 15 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की टीम पंचायत में भूमि निरीक्षण का कार्य करके गई है। जितने पर्याप्त भूमि निर्माण के लिए चाहिए यहां पाई गई है निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए विभागीय उच्च अधिकारी को कहा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें