
कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वही लेजर और ड्रोन शो के माध्यम से यहां रामायण का भी मंचन किया गया। जिसे देखकर हजारों लोगों ने दशहरा उत्सव कमेटी की भी सराहना की। दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुकेश अग्निहोत्री ने ढालपुर में भगवान रघुनाथ की अस्थाई शिविर में आशीर्वाद लिया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल भी उपस्थित रही। दशहरा उत्सव कमेटी के द्वारा रथ मैदान में भी ग्लोबल डांस, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ विदेश से आए कलाकारों ने भी अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। अंत में सभी कलाकारों ने पहाड़ी गानों पर भी वैश्विक नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में रथ मैदान में भारत, लद्दाख, कजाकिस्तान, रूस, इंडोनेशिया, अमेरिका, मलेशिया, उजबेकिस्तान, ने देश शोभेला हिमाचल प्यारा जेड़ा चमकू स्वर्ग रा तारा पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने नृत्य पेश किया और इंडोनेशिया के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लद्दाख के कलाकारों ने भी शानदार नृत्य किया और उसके बाद कजाकिस्तान के कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। रथ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए कलाकारों ने भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी और उसके बाद मलेशिया के कलाकारों ने भी अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस पेशकश में रूस के कलाकारों ने नृत्य पेश किया और सभी लोगों ने विदेशी कलाकारों के नृत्य की खूब सराहना भी की।
वहीं इस कार्यक्रम में सभी देशी और विदेशी कलाकारों के द्वारा मुख्यतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष पहाड़ी नाटी भी प्रस्तुत की। जिसे देख सभी लोगों ने इन कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। उसके बाद ढालपुर के रथ मैदान में लेजर शो और ड्रोन शो के माध्यम से रामायण का मंचन किया गया। पहली बार जिला कुल्लू में इस तरह की प्रस्तुति पेश की गई जिसे देख सभी लोग हैरान हुए।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव देवी देवताओं के महाकुंभ से जाना जाता है और यहां हजारों लोग रोजाना भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में देव संस्कृति के माध्यम से विदेशी लोगों को भी यहां की संस्कृति जानने का मौका मिलता है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव जिला कुल्लू के साथ-साथ हिमाचल के संस्कृति का भी प्रदेश में मंचन करता है।
वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि उन्हें भी इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा को देखने का मौका मिला है और यहां पर उन्होंने ग्लोबल डांस के साथ-साथ लेजर शो और द्रोण शो को भी देखा है। वही कुलवी परिधान के साथ वह दशहरा उत्सव में शामिल हुई है। ऐसे में दशहरा उसे समय उन्हें विभिन्न प्रकार की संस्कृति को एक मंच पर देखने का अवसर मिला है।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...