हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला मंडी में एक खूंखार तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। सरकाघाट क्षेत्र के कलाऊ-अमरोहा इलाके में लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले तेंदुए ने एक वनकर्मी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल कर हो गया। समय रहते अन्य वनकर्मियों और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
हमले में गंभीर रूप से घायल बहुद्देश्यीय कर्मचारी जोगिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल सरकाघाट में भर्ती करवाया गया। तेंदुए के हमले में जोगिंदर सिंह के मुंह और टांगों में गंभीर जख्म आए हैं।
ये भी पढ़ें :-
सबसे आगे चल रहे कर्मी पर किया हमला
वन विभाग के बीओ विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की शिकायत मिलने पर वे रात करीब साढ़े ग्यारह बजे टीम के साथ कलाऊ-अमरोहा गांव पहुंचे। टीम में सबसे आगे जोगिंदर सिंह चल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि तेंदुआ पास की झाड़ियों में घात लगाए बैठा है। अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने जोगिंदर सिंह पर झपट्टा मार दिया।
ग्रामीणों और वन कर्मियों ने दिखाया साहस
घटना के दौरान ग्रामीणों और अन्य वनकर्मियों ने साहस दिखाते हुए डंडों से तेंदुए पर वार किया, जिससे जोगिंदर सिंह उसके चंगुल से छूट सके। इसके बाद तेंदुआ मौके से भागकर झाड़ियों में ओझल हो गया।
बीओ विजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी डीएफओ सुकेत राकेश कटोच को दे दी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। डीएफओ के निर्देशानुसार सोमवार को तेंदुए की तलाश के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
ये भी देखें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...