Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता : विक्रम राणा

सुजानपुर (गौरव जैन) : मतभेद बुलाकर पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारी में डट जाएं। मतभेद मन से निकालकर एक जुट होकर काम करेंगे तो इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। यह बात सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने सुजानपुर भाजपा मंडल की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा की हम 2017 और 2022 का चुनाव हारे हैं, ऐसे में इस बार कोई गलती नहीं करनी हैं।

बताते चलें कि सुजानपुर भाजपा मंडल की विशेष बैठक ग्राम पंचायत पटलानदर में संपन्न हुई। बैठक में तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी महामंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन को लेकर चर्चा की गई एवं विशेष रूप से 22 जनवरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। सुजानपुर भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई हैं। तमाम कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन एवं निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को किस तरह से हर बूथ, हर गांव, हर पंचायत में करना है इसको लेकर उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 22 जनवरी के लिए विशेष पूजन सामग्री भेजी गई है, जिस पार्टी के कार्यकर्ता 22 जनवरी से पहले हर घर तक पहुंचाएंगे और 22 जनवरी वाले दिन इस पूजन सामग्री को भगवान राम को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि वर्षों पुराना यह सपना भारतीय जनता पार्टी ने पूरा करके दिखाया है और हम सब उसे पल के साक्षी बन रहे हैं।

Exit mobile version