Site icon Dainik Savera Times

पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का CM Sukhu पर कड़ा हमला, कहा-आप अच्छे आदमी तो हैं, अच्छे बन करके दिखाएं

ऊना: हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय आक्रोश रैली में कांग्रेस की सरकार पर कड़े हमले बोले। वीरेंद्र कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि खनन माफिया, भू माफिया ,तबादला माफिया कांग्रेस की सरकार में सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार के समय खनन होता था हमने वहां झील बना दी है। उन्होंने कहा कि अब तो दिन रात पोकलेन लगी हुई है और खनन लगातार हो रहा है, कोई रोक नहीं है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खैर का कटान हो रहा है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि तबादले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया सक्रिय है और कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोई पकड़ प्रशासन पर नहीं है, जनता निराश है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर यह सरकार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कहां है 15 सो रुपए कहां है? 300 यूनिट बिजली? ओपीएस पर गोलमोल बात की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि गोबर खरीदने के बात, दूध खरीदने की बात कहां है ?वीरेंद्र ने साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा कि आप अच्छे आदमी तो हैं लेकिन अच्छे बन करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कई गलत ताकतों ने घेर रखा है। वीरेंद्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह ना बने सुखविंदर सिंह सुक्खू करके दिखाएं।कंवर ने संस्थान बंद करने के साथ-साथ गलत निर्णय लेने पर सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version