हिमाचल डेस्कः राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के बंद पड़े मकान में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान लंबे समय से खाली था और वहां कोई स्थायी रूप से नहीं रहता था। चोरों ने घर में घुसकर 4 से 5 पुराने गीजर चोरी कर लिए। मामले की शिकायच छोटा शिमला थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखें :-
पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान है। इस मकान में कोई नियमित रूप से नहीं रहता और वे कभी-कभार ही वहां आते हैं। करीब एक महीने पहले जब वे यहां आए थे, तब चार से पांच पुराने गीजर एक कमरे में थे। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को जब वे दोबारा मकान पर पहुंचे तो मुख्य द्वार खुला मिला। अंदर जाकर जांच करने पर कमरे में रखे सभी गीजर गायब थे। चोरी हुए गीजरों की अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस हर पहलू से जांच कर रहीः एसएसपी
मामले की एसएसपी गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि सर्दियों के मौसम में शहर में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जाती है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...