Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मंत्री व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद किशन कपूर का हुआ निधन

February 2, 2025

पूर्व मंत्री व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद किशन कपूर का हुआ निधन

धर्मशाला: पूर्व मंत्री व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद किशन कपूर(74) का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। वह अपने पीछे धर्मपत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। कपूर ब्रेन स्ट्रोक के चलते कुछ दिनों से पीजीआई में उपचाराधीन थे। किशन कपूर का जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। किशन कपूर का विवाह रेखा कपूर से हुआ था। उनके दो बच्चे बेटी प्रगति कपूर बेटी व बेटा शाश्वत कपूर हैं। किशन कपूर ने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की।

किशन कपूर 5 बार विधायक और 3 बार मंत्नी व एक बार सांसद रहे। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1985 में लड़ा था। यह चुनाव वह हार गए थे। वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। 2008 व 2017 में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे, जबकि 2019 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद बने। वर्ष 2008 से 2012 प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार में परिवहन, जनजातीय मंत्री रहे। वर्ष 2017 से 2019 तक जयराम सरकार में उद्योग, परिवहन व शहरी विकास मंत्री रहे। 2019 से 2024 तक कांगड़ा के सांसद बने। किशन कपूर का उनके पैतृक गांव खनियारा में रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- संसद में भाषण नहीं, जादू शो कर रहे थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें