Site icon Dainik Savera Times

Himachal: कुल्लू पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अटल टनल, सिस्सू सहित कई स्थानों का करेंगे भ्रमण

हिमाचल डेस्कः पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से भुंतर पहुँचे और फिर सड़क मार्ग से मनाली की ओर रवाना हुए।

ये भी पढे़ं :-

उनका ठहरने का स्थान मनाली स्थित आनंद वर्धन रिज़ॉर्ट है। 8 जून को वे ऋषि भूमि चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय साधना हॉल का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम को शिव मंदिर में आयोजित शिव महाआरती में शामिल होंगे।

9 जून को पूर्व राष्ट्रपति मनाली से लाहौल की ओर प्रस्थान करेंगे और अटल टनल, चंद्रभागा नदी क्षेत्र तथा सिस्सू सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम को वे पुनः मनाली लौट आएंगे। 10 जून को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे के मद्देनज़र कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version