Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के पाटबंगला में फॉर्च्यूनर गाड़ी व बाइक कि भिड़ंत, दो युवकों की मौत

March 14, 2023

रामपुर के पाटबंगला में फॉर्च्यूनर गाड़ी व बाइक कि भिड़ंत, दो युवकों की मौत

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत पाटबंगला में बीती रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों कि मौत हो गई। मृतकों कि पहचान 23 वर्षीय सतपाल (बिल्लू) पुत्र स्वर्गीय टाकू राम गांव चूहाबाग डाकघर खनेरी तहसील रामपुर व आर्यन उम्र 18 वर्ष पुत्र संगत राम गांव व डाकघर किरटी तहसील कुमारसैन जिला शिमला के तौर पर हुई है।

एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कॉलेज गेट रामपुर के सामने पेश आया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। सूचना के मुताबिक बाइक एचपी 06बी-3768 व फॉर्च्यूनर गाड़ी एचपी 06बी-0013 के बीच जोरदार भिड़ंत गई।

जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार दूसरे युवक की मौत आइजीएमसी शिमला ले जाते समय हुई। वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी बिहारी सेवगी पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी कोशकर डाकघर मझेवली तहसील रामपुर जिला शिमला कि है, जो रामपुर से खनेरी की तरफ जा रही था। पुलिस ने फार्च्यूनर चालक बिहारी सेवगी के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया है। वही एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने आइपीसी कि धारा 239, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें