सोलन: हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को प्रदेश के युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण प्रदान करने के निर्णय का एलान किया है। श्री सिंह ने कहा कि इस निर्णय से खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखने में सहायक है।
खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण: Anirudh Singh

