Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के पास बजौरा में हेरोइन के साथ हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार

June 4, 2026

कुल्लू के पास बजौरा में हेरोइन के साथ हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार

कुल्लू : मंडी-कुल्लू फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान कुल्लू पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाट बजौरा में फ्लाईओवर के समीप एक टैक्सी से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर हरियाणा के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम ने हाट बजौरा में फोरलेन फ्लाई ओवर के पास रूटीन नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी पीबी01डी-9481 को जांच के लिए रोका गया। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो गाड़ी में सवार चार युवकों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बाय कि पकड़े गए चारों आरोपी जिनकी पहचान मलकीत सिंह (30 ), गुरप्रीत सिंह (25 ),अभिषेक (32) , वीरेन्द्र सिंह (24) निवासी अंबाला ( हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और कुल्लू घाटी में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। नशा माफिया के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (सप्लाई चेन) को खंगालने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें