Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिप्टो करेंसी में करोड़ों की धोखाधड़ी, लोग सोच समझ कर पैसा करें निवेश

October 28, 2023

क्रिप्टो करेंसी में करोड़ों की धोखाधड़ी, लोग सोच समझ कर पैसा करें निवेश

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी मामले में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। आम आदमी से लेकर बड़े आधिकारियों को शातिरों ने शिकार बनाया है। पुलिस को लगातार पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही है अभी तक मामले को लेकर पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है और जांच चल रही है। सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में कहा है कि सरकार की ऐसी कोई भी स्कीम नहीं है जिससे पैसा तीन गुना हो जाए लोग अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझकर निवेश करें।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी के नाम पर लोगों को पैसा तीन गुण होने का प्रलोभन दिया गया इसके बाद आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों ने इसमें निवेश किया लेकिन अब लगातार लेकिन अब धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं ।विधानसभा में भी क्रिप्टोकरंसी का मामला उठा था जिसके बाद सरकार ने पुलिस एसआईटी बनाकर मामले की छानबीन शुरू की। प्रदेश में विभिन्न प्रोजेक्ट्स और फोरलेन के लिए जिन लोगों की भूमि अधिग्रहण की गई है उन लोगों को शातिर टारगेट कर रहे हैं इसलिए लोग जागरूक होकर ऐसे किसी भी झांसे में ना आए और सोच समझकर पैसा निवेश करें।

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । लगभग 2300 करोड़ के आसपास की ट्रांजैक्शन बताई जा रही है और 400 करोड रुपए की देनदारियां बाकी है। पुलिस ने आरोपियों की 5 करोड़ संपत्ति को भी जप्त कर लिया है और आगामी जांच चल रही है। धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों को किस तरह से पैसा वापिस दिलाया जाए इसको लेकर सरकार गंभीर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें