Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में 12 से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा निशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

October 10, 2023

रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में 12 से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा निशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में 12 से 14 अक्तूबर तक निशुल्क क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए रामपुर उपमंडलिय चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि अस्पताल में तीन दिवसीय क्षार सूत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बावासीर, भगन्दर, फिशर, गुदा रोग की जांच विशेषज्ञ शल्य चिकित्सकों द्वारा क्षार सूत्र पद्धति से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहे। यह शिविर आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामपुर बुशहर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुलवन्त सिंह राजीव गांधी स्नात्तकोर आयुर्वेदिक हाविद्यालय पपरोला, डा० जसवन्त सिंह राजीव गांधी स्नात्तकोर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला, डा० शंकर नेगी राजकीय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिमला के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इन विशेषज्ञ द्वारा इस दौरान बावासीर बिमारी के मरीजों का क्षार सूत्र पद्धति द्वारा इलाज व आपरेशन भी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें