Site icon Dainik Savera Times

आपदा ने छीना आशियाना, हौसले से फिर घर बनाने में जुटी ममता

From Siddu Business to Rebuilding Dreams : कुल्लू। 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं ने ममता देवी के घर को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ पाईं। मंडी के टारना की रहने वाली ममता 2017 से सिड्डू बनाने और बेचने का कारोबार कर रही हैं। इसी मेहनत के दम पर उन्होंने अपना घर बनाया और तीन बेटियों को पढ़ाया। अब आपदा में आशियाना गंवाने के बाद वह फिर से सिड्डू के स्टॉल लगाकर अपनी जिंदगी संवारने और नया घर बनाने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रही हैं।

 

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001224517.mp4

सिड्डू का स्वाद पहले जहां घरों तक सीमित था, उसी स्वाद ने हिमाचल की कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद की है. ऐसे में कई महिलाएं सिड्डू के कारोबार से अब अपनी आजीविका कमा रही है। मंडी के टारना की रहने वाली ममता 2017 से सिड्डू बनाने और बेचने का कारोबार कर रही है। इस कारोबार के जरिए वह देश भर के कई हिस्सों में भी अपना स्टॉल लगा कर लोगों तक हिमाचल के इस स्वाद को पहुंचा रही है। ऐसे में इन दिनों कुल्लू में चल रहे दशहरा उत्सव में भी ममता के द्वारा सिड्डू का स्टाल लगाया गया है। यहां कोदरे , अखरोट और पोस्ट से बने सिड्डू को लोगो द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।

ममता ने बताया कि 2017 में उन्होंने स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ कर सिड्डू का कारोबार शुरू किया है। ऐसे में वह दिल्ली, गुजरात, मुंबई सहित देख के कई राज्यों में भी सिड्डू के स्टाल लगा चुकी है। इस कारोबार में उनके पति भी उनका हाथ बताते है। ऐसे में इस कारोबार से ही मेहनत से उन्होंने अपना घर बनाया और तीन बेटियों को पढ़ाई कर, एक की शादी भी करवाई. लेकिन 2023 और 2025 की आपदा में उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। ममता ने बताया कि 2023 की आपदा में उनके घर की एक मंजिल मलवे की चपेट में आगयी और 2025 में दूसरी मंज़िल भी क्षतिग्रस्त होगी।

आपदा में हालात ऐसे हुए कि अब पूरा परिवार अपना घर छोड़ किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर है. लेकिन ममता ने न ही हिम्मत छोड़ी और न ही मेहनत.. वह जगह जगह पर अपने सिड्डू के स्टॉल लगा रही है। और उन्हें उम्मीद है कि फिर अपनी मेहनत और लग्न से वह अपना आशियाना बनाएगी। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मौका मिला है।

Exit mobile version