Site icon Dainik Savera Times

क्लासरूम से लेकर खेल के मैदान तक हर शिक्षक को मिला सम्मान, उपमंडल सुजानपुर में शिक्षक दिवस की खूब रहि धूम

सुजानपुर (गौरव जैन): 5 सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है जिसके चलते मंगलवार को इस दिवस की उपमंडल सुजानपुर में अच्छी खासी रौनक देखने को मिले क्लासरूम से लेकर खेल मैदान तक हर शिक्षक को उनके विद्यार्थियों ने सम्मानित किया इसके साथ-साथ सेवानिवृत शिक्षकों को भी घर जाकर सम्मानित करने का कार्य हुआ है उप मंडल के सरकारी गैर सरकारी तमाम शिक्षण संस्थानों में आज छात्र अध्यापक के रूप में नजर आए छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों के सम्मान में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में हॉकी खिलाड़ियों ने अपने कोच तवी चौहान को सम्मानित किया तभी चौहान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मैं बतौर कोच तैनात है वह प्रतिदिन सुजानपुर में पहुंचकर हॉकी खिलाड़ियों को सुबह और शाम प्रशिक्षण देती हैं उनके सम्मान में तमाम खिलाड़ियों ने केक काटा और फिर उनका मुंह मीठा करवाया

Box सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के पदाधिकारी ने भी शिक्षक दिवस पर सुजानपुर शहर के वयोवृद्ध शिक्षक धर्मवीर जी को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया है इस मौके पर अध्यक्ष सुमन गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार महामंत्री प्रकाश सड़ियाल रमन धीमान मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता पार्षद सविता महाजन शहरी इकाई उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता सरवन कुमार भाजपा नेता त्रिलोक रंगड़ा आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version