Site icon Dainik Savera Times

रेशम पालन को मिलेगा वित्तीय सहयोग, उद्यमिता पर जोर

Funding & Networking Meet for Silk Growers : कुल्लू। जिला उद्योग केंद्र मंडी की ओर से रेशम पालन विभाग के सहयोग से रैम्प परियोजना के सोशल इन्क्लूजन घटक के तहत संधोल, धर्मपुर में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित की गई। इसमें रेशम पालन से जुड़े करीब 45 लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, बीमा, उद्यम पंजीकरण और बाजार संपर्क सहित विभिन्न वित्तीय एवं संस्थागत सहायता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रेशम पालन से जुड़े करीब 45 लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश, रेशम पालन अधिकारी पंकज रघुवंशी, वैज्ञानिक डॉ. जे.यू. रहमान, पंजाब नेशनल बैंक मंडी के एलडीएम चंदर प्रकाश तथा उद्योग विभाग, धर्मपुर के ईओ अक्षय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मीट के दौरान प्रतिभागियों को बैंक ऋण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, उद्यम पंजीकरण, बीमा, उद्यम विकास तथा बाजार संपर्क से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने रेशम पालन से जुड़ी गतिविधियों को व्यावसायिक रूप देने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहायता का लाभ उठाने के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त करने, रेशम आधारित गतिविधियों के विस्तार तथा उद्यम संचालन से संबंधित अपनी समस्याएं एवं प्रश्न साझा किए।

विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेशम पालन से जुड़े लाभार्थियों को वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के विभिन्न विकल्पों से अवगत करवाना, वित्तीय समावेशन एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा रेशम आधारित गतिविधियों के माध्यम से स्थायी आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना रहा।

Exit mobile version