धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के गगल एयरपोर्ट के विस्तार की योजना अब देश की अनूठी हवाई परियोजनाओं में शामिल होने जा रही है। एयरपोर्ट की रनवे लंबाई बढ़ाने के लिए मांझी खड्ड पर करीब 380 मीटर लंबा विशेष पुल बनाया जाएगा। इस पुल के ऊपर ही हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद गगल एयरपोर्ट देश का दूसरा ऐसा एयरपोर्ट बन जाएगा, जहां नदी के ऊपर बने ढांचे पर रनवे तैयार होगा। गगल एयरपोर्ट विस्तार में मांझी खड्ड सबसे बड़ी प्राकृतिक बाधा है।
रनवे को आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियरों ने खड्ड के ऊपर पुल निर्माण का विकल्प चुना है। इस ब्रिज को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह विमानों के भारी भार, कंपन, सुरक्षा मानकों और बरसात के दौरान नदी के तेज बहाव को झेल सके। देश में इससे पहले चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नदी के ऊपर रनवे का उदाहरण मौजूद है। चेन्नई एयरपोर्ट का रनवे अडयार नदी के ऊपर बने हिस्से से होकर गुजरता है। अब गगल एयरपोर्ट भी इसी तरह की आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है। इससे हिमाचल देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जहां नदी के ऊपर रनवे विकसित किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...