Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए दिया बलिदान : CM Sukhu

शिमलाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा के बाद कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। शिमला में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायको ने इसके खिलाफ विधानसभा परिसर में बाजू में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के सभी विधायक व मंत्री शामिल हुए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ये दर्शाने की कोशिश की जा रही है की उन्होंने गलत कहा है। श्री राहुल गांधी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली है। उनके परिवार ने लोकतंत्र की एकता अखंडता के लिए योगदान दिया है। उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधान सभा परिसर में इस तरह के प्रदर्शन असंवैधानिक करार देते हुए कहा की मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर है। इस तरह के प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस इसको राजनितिक मुद्दा बनाने में लगी है।

Exit mobile version