Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur में गणेश उत्सव की धूम, बढ़ चढ़कर भाग ले रहे लोग

सुजानपुर (गौरव जैन) : देशभर में गणेश उत्सव को लेकर काफी धूम है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी जगह-जगह गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। बात सुजानपुर की की जाए तो यहां पर भी सुजानपुर मैदान में गणेश उत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

बुधवार देर शाम को आरती के दौरान लोगों ने गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा लोगों को मोदक लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। बताते चलें की ऐतिहासिक मैदान में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है 26 सितंबर को भंडारा भी आयोजित होगा और 28 सितंबर को गणेश विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है।

Exit mobile version