Site icon Dainik Savera Times

कांगड़ा में 7 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव गणपति विसर्जन के साथ संपन्न

कांगडा: कांगड़ा के सराफा बाजार सहित अन्य स्थानों में पिछले 7 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव गणपति विसर्जन के साथ समाप्त हुआ। गणपति के भक्तों का जोश जहां सात दिन पंडालो में नजर आया, वही जोश आज भव्य शोभायात्रा में तबदील हो गया। बप्पा की भक्ति के रंग में रंगे भक्तजन धूम-धड़ाके के साथ निकली शोभा यात्रा में झूमते नजर आए। जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। लगभग 2 कि०मी० की शोभा यात्रा के बाद गणपति जी को कांगड़ा के साथ लगती बनेर खड्ड में पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। ” गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोषों के साथ विघ्नहर्ता को विदा किया गया। इस दौरान हलवे और लड्डुओं का प्रसाद भी भक्तों में बांटा गया। वही तहसील चौक व कांगडा बाईपास मार्ग में गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जन कर लिए एक के बाद एक लम्बी लाइने लग गईं ।

Exit mobile version