ऊना: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव को लेकर गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने ऊना में जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और ऊना जिले के दो विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। बता दें, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले में किए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में किए इंतजामों, चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप तथा सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक पहलू की बिंदुवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनके प्रश्नों-शंकाओं के जवाब देकर शंका समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के चुनावी प्रोफाइल तथा चुनाव प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 14 हजार 95 महिला तथा 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष और 4 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। 6671 वोटिंग को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 क्रिटिकल हैं। 399 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...