Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Malkfed की दुकानों पर मिल रहा बकरी के दूध से बना घी, खबर में जाने पूरी जानकारी

December 7, 2024

Malkfed की दुकानों पर मिल रहा बकरी के दूध से बना घी, खबर में जाने पूरी जानकारी

रामपुर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो गाय के दूध से बने उत्पादों को ठीक से पचा नहीं पाते। बकरी के दूध में कम वसा और उच्च प्रोटीन होता हैए जिससे यह शरीर के लिए अधिक लाभकारी होता है।

इसके अलावाए बकरी का दूध घी में आसानी से समाहित हो जाता हैए जिससे यह हल्काए सुपाच्य और पोषक तत्वों से भरपूर बनता है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड की दुकानों में यह बकरी के दूध से बना घी 1800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है। इस घी की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती हैए लेकिन यह उसकी उच्च गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभ के कारण एक मूल्यवर्धित विकल्प है।

बकरी के दूध से बना घी शरीर के विभिन्न अंगों को फायदा पहुंचाने के साथ.साथ शरीर में ऊर्जा का संचार भी करता है। यह घी विशेष रूप से हृदय स्वास्थ्यए पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है। इसके अलावाए इसमें पाए जाने वाले ओमेगा.3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से त्वचा और बालों के लिए भी यह फायदेमंद है।

बकरी के दूध से बने घी का उपयोग भारतीय पारंपरिक भोजन में सदियों से किया जाता रहा है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके आयुर्वेदिक गुण भी अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं। आयुर्वेद में इसे पाचन सुधारने और शरीर में वातए पित्त और कफ को संतुलित करने के लिए उपयोगी माना गया है। इसके नियमित सेवन से शरीर की ताकत और सहनशीलता बढ़ती है।

हिमाचल प्रदेश मिल्क फेड का बकरी के दूध से बना घी न केवल एक उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद हैए बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी है। यह घी मिल्कफेड की दुकानों पर उपलब्ध है। आए दिन रामपुर बुशहर में इस घी की मांग बढ़ रही है। यहां पर डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में इन मरीजों के लिए भी यह घी लाभदायक माना जाता है। ऐसे में यहां पर इसकी खरीदारी लोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें