Site icon Dainik Savera Times

International Paragliding World Cup प्रतियोगिता में हुआ गिमनर सिंह का चयन, India के 3 खिलाड़ी लें रहे हिस्सा

कुल्लूः अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से पैराग्लाइडर खिलाड़ी गिमनर सिंह का चयन हुआ है। वहीं यह प्रतियोगिता 9 फरवरी को थाईलैंड के नोंगखाई में आयोजित की जाएगी। पूरे भारत से मात्र 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें एक खिलाड़ी सिक्किम और दूसरा लद्दाख से है। जिला कुल्लू से सम्बद्ध रखने वाले खिलाड़ी गिमनर सिंह वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण व सहवध खेल संस्थान में अनुदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं। गिमनर सिंह पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश व देश का मान बढ़ा चुके हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह में आयोजित एशियन पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप गिमनर सिंह ने हिमाचल टीम से भाग लेकर ब्रोंज मेडल जीता था।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिमनर सिंह ने बताया की इस अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का बड़ा महत्व है। जिसमें पूरे विश्व की टीमें इस में भाग लेंगी। जिसमें केवल 80 पैराग्लाइडिंग पायलट ही भाग लेंगे। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में खिलाड़ी को किसी ऊंचे स्थान से पैराग्लाइडर से उड़ान भर के नीचे ग्राउंड पर 0 से 1000 सेंटीमीटर के बीच में उतरना होता है। जिससे एक्यूरेसी चैंपियनशिप कहा जाता है।

गिमनर सिंह ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उनकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। ट्रेनिंग कैंप के रूप में उन्होंने 15 दिवसीय कोचिंग शिविर भी संपन्न कर लिया है और आगामी कार्यवाही के लिए वह 6 तारीख को दिल्ली रवाना होंगे। वहीं भारतीय टीम दिल्ली में 8 तारीख को थाईलैंड देश रवाना हो जाएगी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में साहसिक स्पोर्ट्स की दृष्टि से 15 साइट्स पंजीकृत हैं व 1500 पैराग्लाइडर पास है। जिनमें कई हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। हिमाचल प्रदेश की इकोनॉमी में साहसिक गतिविधियों का बहुत बड़ा योगदान है जो रोजगार की दृष्टि एवं पर्यटन से लोगों को सशक्त बना रहा है।

Exit mobile version