Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू दशहरा में चलेगा Good Food, Good Mood अभियान: सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू: कुल्लू दशहरा मेले के दौरान इस वर्ष “Good Food, Good Mood” नाम से एक विशेष पहल शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत मेले में खाद्य एवं पेय पदार्थों से संबंधित सभी व्यापारियों को निःशुल्क एप्रन, दस्ताने और कैप उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दशहरा मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ खाद्य कारोबारियों में हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी खाद्य कारोबारियों द्वारा एप्रन, दस्ताने और कैप के एकरूप उपयोग से मेले में स्वच्छता मानकों के पालन के साथ-साथ एकरूपता और व्यवस्थित स्वरूप भी देखने को मिलेगा। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पहुंचते हैं, इसलिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) तथा खाद्य सुरक्षा विभाग को इस पहल को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेले के दौरान खाद्य कारोबारियों को आवश्यक हाइजीन संबंधी मार्गदर्शन, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि खाद्य कारोबारियों को एप्रन, दस्ताने, कैप सहित आवश्यक स्वच्छता संबंधी सामग्री उपलब्ध हो सके। Good Food, Good Mood पहल के माध्यम से कुल्लू दशहरा मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था का एक बेहतर उदाहरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version