Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur की ग्राम पंचायत सपाहल में धूमधाम से मनाई गई गूगा नवमी

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सपाहल में गूगा नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें सभी ग्राम वासियों ने सुबह गुग्गा मंदिर के प्रांगण में हवन किया उसके उपरांत गूगा को सारे गांव की तरफ से भेंट स्वरूप रोट चढ़ाए गए तथा वहां खेल का भी आयोजन हुआ।

इससे पहले 9 दिन तक गूगा मंडली ने भी गांव-गांव में जाकर मंग मांगी यूथ ग्रुप सपाहल की तरफ से गूगा मंदिर के रास्ते , प्रांगण और मंदिर का जीर्णोद्धार इसी वर्ष किया गया है। गूगा मंदिर में जलेबी के भंडारे व शाकाहारी प्रति भोज का आयोजन किया गया।

सभी श्रद्धालुओं ने इनका भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले युवकों को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया यह जानकारी संजय डोगरा मीडिया प्रभारी यूथ ग्रुप सपाहल के द्वारा दी गई।

Exit mobile version