Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के सहयोग से गूगल एपावरमेंट प्लेटफर्म विकसित करेगा : CM Sukhu

December 11, 2024

जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के सहयोग से गूगल एपावरमेंट प्लेटफर्म विकसित करेगा : CM Sukhu

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कर रही है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गूगल को विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने कंपनी से राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में निवेश करने पर विचार करने को कहा।

मंगलवार को गूगल इंडिया के प्रमुख आशीष वट्टल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर में मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल में सार्वजनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के लिए एआई – संचालित पहलों पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में त्वरित जन सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार करने और डिजिटल कृषि स्वास्थ्य, शिक्षा और जन शिकायत निवारण में उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीत करने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रम और रोजगार विभाग के माध्यम से गूगल के साथ मिलकर पीपल्स एपावरमेंट प्लेटफर्म विकसित करने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफर्म से लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और कारपेंटर जैसे कुशल सेवा प्रदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और असंगठित क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 को जनरेटिव एआई के साथ अपग्रेड करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा किशिक्षा के क्षेत्र में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षण विधियों को आधुनिक बनाने के लिए राज्य में दो सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एआई- आधारित शिक्षण मड्यूल का संचालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें