Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोपालपुर-मोहीं- चंदरूही सड़क मार्ग 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहेगा बंद

November 18, 2026

गोपालपुर-मोहीं- चंदरूही सड़क मार्ग 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहेगा बंद

सरकाघाट। गोपालपुर-मोहीं-चंदरुही सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते 20 नवंबर से 6 दिसंबर, 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में मोहीं-कोटली-गोपालपुर तथा डोल-गोपालपुर सड़क मार्गों का उपयोग करें।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगाने तथा निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक वाहन उपलब्ध रखने को भी कहा है।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें