Site icon Dainik Savera Times

’15 अगस्त पर पेंशनरों की सभी वित्तीय देनदारियां जारी करे सरकार’, ज्वाइंट पेंशनर फेडरेशन की मांग

Joint Pensioners Federation,

Joint Pensioners Federation,

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001064190.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001064194.mp4

कूल्लू: हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की वित्तीय देनदारी का सरकार के द्वारा कई सालों से भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे 15 अगस्त के अवसर पर पेंशनरों के वित्तीय देनदारी को जारी करें।

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष एलआर गुलशन ने कहा कि प्रदेश में 1000 ऐसे पेंशनर है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके मेडिकल बिलों का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। ऐसे में उन सभी पेंशनरों के आश्रित आज भी मेडिकल बिल भुगतान होने की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा ना तो मेडिकल बिल और संशोधित वेतनमान की देनदारी दी गई है और ना ही महंगाई भत्ते की किस्त कई सालों से मिली है।

एलआर गुलशन ने कहा कि साल 2023 के जुलाई माह के बाद 15% महंगाई भत्ते की किस्त भी अभी तक पेंशनर को नहीं मिली है। हालांकि समय-समय पर विभिन्न पेंशनर संघ मुख्यमंत्री के समक्ष इन बातों को रखते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के द्वारा इन पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे 15 अगस्त को पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी देनदारी को जारी करें।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version