Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के साथ जल्द जेसीसी बैठक करेगी सरकार

October 6, 2023

हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के साथ जल्द जेसीसी बैठक करेगी सरकार

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से पेंशनर्स की देनदारियों को जल्द देने की मांग की है। एसोसिएशन ने सीएम से भी मुलाकात कर पेंशनर्स के मसलों को हल करने के लिए जेसीसी गठन की मांग की है।हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्मा राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द जेसीसी का गठन करने की बात कही है।

इसके अलावा छठे वेतन आयोग के लाभ बकाया 80% पेंशन भोगियों को दिया जाए। लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का 4% की दर से भुगतान किया जाए। 1.1.2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंडिंग देनदारियों को दिया जाए। उन्होंने कहा की हर जिले में जेसीसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 11 करोड़ 30 लाख दिया है। आगे भी मदद की जरूरत होगी दो एसोसिशन दान देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें