Site icon Dainik Savera Times

राज्यपाल Shiv Pratap Shukla ने एक्टर Satish Kaushik के निधन पर जताया शोक

शिमला (गजेंद्र) : बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रख्यात फिल्म निर्देशक, लेखक और कलाकार सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दुःखद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेनाएं व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह भारतीय सिनेमा के जाने-माने नाम थे, जिन्हें उनकी असाधारण प्रतिभा और योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बता दें के इस की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दी हैं। सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक का शव इस समय अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा। सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में किसी के फार्महाउस गए हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्ट अटैक आया। इस खबर से आम लोगों से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। सभी सेलेब्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Exit mobile version