Site icon Dainik Savera Times

राम नवमी के शुभ अवसर पर कुल्लू में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कुल्लू में राम नवमी के अवसर पर कुल्लू के भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने इस शोभा यात्रा में पैदल मार्च किया। वही महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। रामशिला के हनुमान मंदिर से ढालपुर रथ मैदान तक लोगों ने जय श्री राम के जयकार के साथ इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस यात्रा में शामिल नीलम ने बताया की इस भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए मनाली के गांव से महिलाएं आई है। उन्हे बेहद खुशी हैं की आज राम नवमी के अवसर में सब इस यात्रा में शामिल हुए है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं बजरंग दल प्रमुख महिंदर सिंह ने बताया की आज इस राम नवमी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्हे उम्मीद है की हमेशा इसी तरह सभी हिंदू संगठन मिल कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सके। वही कुल्लू की कमला ने बताया की आज इस भव्य यात्रा निकली गई और माता रानी का नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखाड़ा के रहने वाले नवीन सूद ने बताया की आज पहली बार राम नवमी पर इस तरह के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों ने भी पूरी आस्था से भाग लिया है।

Exit mobile version