Site icon Dainik Savera Times

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष Jagat Prakash Nadda का भव्य स्वागत, बिलासपुर भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास

बिलासपुर हिमाचल : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक त्रिलोक जमवाल, मंत्री जीत राम कटवाल और पूर्व मंत्री रणधीर शर्मा सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी मौजूद रहे।

नड्डा ने बिरोजा फैक्ट्री के समीप भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

Exit mobile version