Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांगड़ा में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत, निकाली गई शोभा यात्रा

December 20, 2023

कांगड़ा में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत, निकाली गई शोभा यात्रा

कांगड़ा: अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को बाबा वीरभद्र मंदिर गुप्त गंगा में प्रतिस्थापित किया गया। इससे पहले कांगड़ा में कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगा रहे थे। ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा कांगड़ा का भ्रमण करते हुए वीरभद्र मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा का कांगड़ा पहुंचने पर बस स्टैंड, राजपूत सभा मेन बाजार में लोगों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया।

प्रदेश के अलग-अलग मंदिर में होगा आयोजन

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस महोत्सव के दिन कांगड़ा में अयोध्या जैसा उत्सव मनाने की तैयारी है. घर-घर तक इसका निमंत्रण देने अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को 30 दिसंबर तक भ्रमण कराया जाएगा. हर दिन शहर के अलग-अलग मंदिरों में प्रतिस्थापित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें