Site icon Dainik Savera Times

ग्रेट खली के आरोप फेल, तहसीलदार ने सबूतों संग खोला सारा सच

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र में ग्रेट खली उर्फ़ दिलीप राणा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने शाम प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा करते हुए पूरे मामले की हकीकत सामने रख दी। दस्तावेजों और रिकॉर्ड के साथ उन्होंने साफ कहा कि सेलिब्रिटी होना किसी को कानून से ऊपर नहीं बना सकता। तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि खली ने बाटामंडी क्षेत्र में जिस जमीन की खरीद दिखाई है, वह खसरा नंबर 8 है, लेकिन मौके पर वे जबरन खसरा नंबर 6 पर कब्जा किए हुए हैं। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद खली ने अब तक अपनी मालिकाना हक साबित करने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

तहसीलदार ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीते 50 दिनों के दौरान खली पक्ष से एक भी प्रमाणिक दस्तावेज नहीं जमा किया गया। उन्होंने बताया— हमने कई बार खली को विभाग में बुलाया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। यदि जमीन आपकी है, तो सबूत दीजिए। अफवाहें और दबाव बनाने से सच नहीं बदलता। ऋषभ शर्मा ने कहा कि खली द्वारा सोशल मीडिया व वीडियो संदेशों में विभाग पर लगाए गए सभी आरोप झूठे, भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि विभाग कानून के अनुसार ही कार्य कर रहा है और किसी भी बड़े नाम या दबाव का यहाँ कोई स्थान नहीं है।

ये भी पढ़ें- SYL नहर विवाद– Haryana-Punjab के CM की आज अहम बैठक….पानी को लेकर तलाशेंगे हल.

Exit mobile version