Site icon Dainik Savera Times

Himachal के शिमला और आसपास के इलाकों में हुई ओलावृष्टि व बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बुधवार देर रात ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के तापमान में काफी गिरावट आई।
सुबह के समय आसमान साफ था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ घने बादल छाने लगे और क्षेत्र में तेज गति से बर्फीली हवाएं चलीं।शिमला शहर के उपनगरों मशोरबा में 23 मिमी, शिमला में 14 मिमी, जोंिगदरनगर में 9 मिमी, सुंदरनगर में 6 मिमी, बाजुरा में 5 मिमी, भुंतर में 4 मिमी, कुफरी, पंडोह, गोहर और मंडी में 3-3 मिमी, और बंजार, सुन्नी और सांगला में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चलीं।राज्य में 54 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिनमें लाहौल-स्पीति के आंतरिक क्षेत्रों की 45 सड़कें भी शामिल हैं।स्थानीय मौसम कार्यालय ने 12 मार्च तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने और 13 व 14 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Exit mobile version