Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

HAL ने दिया केंद्र सरकार को 502 करोड़ रुपये से अधिक का दूसरा अंतरिम लाभांश

April 10, 2023

HAL ने दिया केंद्र सरकार को 502 करोड़ रुपये से अधिक का दूसरा अंतरिम लाभांश

नई दिल्ली : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार को 502.58 करोड़ रुपए के दूसरे अंतरिम लाभांश का भुगतान किया। एचएएल ने यहां अपने एक बयान में बताया कि यहां एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लाभांश का चेक सौंपा गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया था। बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में एचएएल द्वारा केंद्र सरकार को दिया गया कुल अंतरिम लाभांश 1005.16 करोड़ रुपये है। एचएएल साल-दर-साल उच्च लाभांश का भुगतान कर रहा है और अपने शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने में विश्वास रखता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें