Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamirpur : मकान में आग लगने से 1 व्यक्ति की झुलसकर हुई मौत, लाखों का सामान भी जलकर हुआ राख

April 13, 2023

Hamirpur : मकान में आग लगने से 1 व्यक्ति की झुलसकर हुई मौत, लाखों का सामान भी जलकर हुआ राख

नादौन (प्रदीप) : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बधेड़ा के चलैली गांव में एक स्लेट पोश मकान में आग लगने से उस में सो रहे 57 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र महंत राम की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस घटना में कमरे के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार बतौर शारीरिक शिक्षक कश्मीर स्कूल में तैनात थे। बुधवार शाम को भोजन करने के बाद वह अपने कच्चे स्लेट पोश मकान के कमरे में सोने चला गया, जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी साथ लगते पक्के मकान में सो रही थी। रात करीब 2:00 बजे अचानक कमरे में आग लग गई और सलेट टूटने की जोर जोर से आवाज आने लगी करीब 3:00 जब पत्नी को एहसास हुआ जो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

कहा जा रहे हैं कि अशोक कुमार ने कमरे से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, परंतु आग और धुएं के कारण बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही गिर कर बेहोश हो गया, इसके बाद आग लगने से उसका शरीर पूरी तरह जल गया। मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया, परंतु तब तक अशोक कुमार का शरीर पूरी तरह जल गया था। वहीं कमरे के अंदर रखे गहनों व अन्य सामान सहित लाखों का नुकसान परिवार को हुआ है।

मृतक का बेटा विदेश में रहता है जबकि उसकी बेटी का विवाह पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलदेव शर्मा के बेटे के साथ हुआ है। अशोक कुमार आगामी अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गहरा शोक प्रकट किया है तथा प्रशासन को परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भी हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें