Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओमान से भारत पहुंचा आदित्य का पार्थिव शरीर, इकलौते बेटे की अंतिम झलक के लिए बेताव परिजन

June 17, 2026

ओमान से भारत पहुंचा आदित्य का पार्थिव शरीर, इकलौते बेटे की अंतिम झलक के लिए बेताव परिजन

हिमाचल डेस्कः ओमान में मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। वहां से उसे कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से लगभग 2 से 3 बजे के बीच चंडीगढ़ भेजा जाएगा। परिवार और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इकलौते बेटे की अंतिम झलक के लिए परिजन गहरे आघात में हैं।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार शिपिंग कॉरपोरेशन द्वारा भेजी गई एम्बुलेंस दोपहर करीब 2 बजे चंडीगढ़ से पार्थिव शरीर लेकर हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचेगी। वहां कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक जांच पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

आदित्य शर्मा के रिश्तेदार पार्थिव शरीर लेने के लिए पहले ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं और अन्य परिजन लगातार संपर्क में हैं। परिवार के घर पर शोक का वातावरण बना हुआ है।

प्रारम्भिक सूचना के अनुसार गुरुवार को आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न किया जाएगा। यह घटना इलाके में शोक की लहर पैदा कर गयी है और स्थानीय लोग परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें