Site icon Dainik Savera Times

Himachal : खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर, इनडोर स्टेडियम बनाने की उठी उम्मीद

Hamirpur and Sarkaghat Clinch Titles at State Basketball Championship : कुल्लू। 47वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है। जिसमें पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबले में हमीरपुर ने कांगड़ा को हराया। महिला वर्ग में कांगड़ा को हराकर सरकाघाट की लड़कियां विजेता बनी है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001247522.mp4

इस खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चेतन फाउंडेशन के महासचिव हरीश नड्डा मुख्य तिथि के तौर पर पधारे। चेतन फाउंडेशन के महासचिव हरीश नड्डा ने कहा कि हिमाचल ऐसा प्रदेश है जहां से हमेशा अच्छे खिलाड़ी आगे निकले है। ऐसे में यहां सरकारे भी हमेशा ही खेलों के प्रोत्साहन को लेकर कार्य करती आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही पबास्केटबॉल एसोसिएशन और सरकार मिलकर इनडोर स्टेडियम बनाएगी ताकि बास्केटबॉल खेल को अधिक अच्छे तरीके से खेला जा सके। साथ ही स्कूल के बाद ही यदि बच्चे खेलों से जुड़ेंगे तो नशे जैसी बुराई से भी दूर रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब हिमाचल में गांव से भी बच्चे खेलो के जरिए आगे निकल कर आ रहे है।

ऐसे में जो बच्चे आगे तक नहीं आ पाए थे खेलो इंडिया के बाद उनको भी एक प्लेटफॉर्म कोचिंग प्राप्त करके वह अपने आप को साबित भी कर पा रहे है। बाइट – हरीश नड्डा बास्केटबॉल संघ के प्रदेश महासचिव मनीष शर्मा ने कहा कि 47 भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है. जिसमें चेतना फाऊंडेशन के महासचिव हरीश नड्डा विशेष तौर पर मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में सरकाघाट ने कांगड़ा को हराया तो वहीं पुरुष वर्ग में हमीरपुर ने कांगड़ा कोहराकर जीत हासिल की है. अब विजेता टीम मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 दिसम्बर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

Exit mobile version