हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला हमीरपुर के लदरौर बाजार में एक फरवरी को पति-पत्नी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर बाजार बंद रखा। घटना के विरोध में सभी दुकानदारों ने सुबह 10 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे लदरौर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
ये भी पढ़ें :-
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
लदरौर बाजार घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। यहां सुनील कुमार और उनकी पत्नी मीना कुमारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट करीब 15 से 18 व्यापारी निखिल चड्ढा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिससे आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
न्याय न मिला तो आंदोलन होगा तेज
व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
पुलिस ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
वहीं, बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये भी देखें :-

